{"_id":"6140d55d8ebc3eb628318073","slug":"ribbon-will-have-to-be-tied-on-number-plate-traffic-police-cut-challans-of-250-people-on-first-day-of-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नंबर प्लेट पर रिबन बांधना पड़ेगा अब भारी, ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के पहले दिन 250 लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नंबर प्लेट पर रिबन बांधना पड़ेगा अब भारी, ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के पहले दिन 250 लोगों के काटे चालान
Tue, 14 Sep 2021 10:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:31 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि अक्सर ये देखा जाता है कि लोग नजर या किसी टोटका से बचने के लिए अपने वाहन के आगे काला रिबन बांध लेते है।
विज्ञापन
गाड़ी चेक करती ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : PTI
विस्तार
नजर उतारने के लिए अपने वाहन के आग काला रिबन (फीता) बांधना अब आपको भारी पड़ सकता है। अगर रिबन आपकी नंबर प्लेट पर आया और उससे नंबर प्लेट का कोई अंक छिप गया तो आपको मोटा हर्जाना भरना पड़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि अक्सर ये देखा जाता है कि लोग नजर या किसी टोटका से बचने के लिए अपने वाहन के आगे काला रिबन बांध लेते है। ये रिबर नंबर प्लेट पर आ जाता है। इससे नंबर प्लेट छिप जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार शाम पांच बजे तक ऐसे 250 वाहनों को चालान किया गया है। उनका कहना है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे वाहन चालकों को डिफेक्टिव नंबर प्लेट का यानि दो हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन