फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Reward of one lakh on Punjab gangster Sidhana

पंजाब के गैंगस्टर सिधाना पर एक लाख का इनाम

Mon, 15 Feb 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Reward of one lakh on Punjab gangster Sidhana
लक्खा सिधाना। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा में वांछित और पंजाब के गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना पर दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। सिधाना पर पंजाब में हत्या, लूट और फिरौती आदि के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें उसे पकड़ने के लिए पंजाब, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि पंजाब के बठिंडा के रहने वाला लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह लालकिला हिंसा का नौवां आरोपी है, जिस पर इनाम घोषित हुआ है। अभिनेता दीप सिद्धू व जुगराज सिंह समेत चार वांछितों पर एक-एक लाख व इकबाल सिंह समेत चार पर 50-50 हजार का इनाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इनमें से दीप सिद्धू, सुखदेव व इकबाल सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है, लक्खा सिधाना ने लालकिले पर भीड़ को हिंसा करने के लिए उकसाया था। 25 जनवरी को मंच से भाषण दिया था कि युवा जहां परेड चाहते हैं, वहीं से निकलेगी। वह खुद भी हिंसा में शामिल था। 10 फरवरी को उसने वीडियो जारी कर कहा था कि उसके दीप सिद्दू से कितने भी मतभेद हों, लेकिन हमें उसके साथ खड़ा होना चाहिए। सिद्धू ने भी 25 जनवरी को जब सिंघु बॉर्डर पर भड़काऊ भाषण दिया था उस समय लक्खा सिधाना वही पर था। पुलिस इन दोनों के संबंधों को भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में 44 मामले दर्ज किए हैं। इनमें अभी तक 143 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सात लोगों को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल चुकी है। खुद को समाजसेवी कहने वाला लक्खा सिधाना रामपुरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है, जिसमें जमानत जब्त हो गई थी। सिधाना की गिरफ्तारी को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है। रविवार को भी उसकी गिरफ्तारी की बात चल रही थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed