{"_id":"6081123389744a7e3000a6ed","slug":"review-meeting-on-covid19-situation-to-be-held-by-delhi-lg-anil-baijal-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्थगित की कोविड-19 पर समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्थगित की कोविड-19 पर समीक्षा बैठक
Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM IST
सार
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोविड-19 पर होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दी है। यह बैठक आज दोपहर में होने वाली थी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिज बैजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड मामले से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाई, बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोविड-19 पर होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दी है। यह बैठक आज यानि गुरुवार को होने वाली थी।
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी में 24,638 नए मामले सामने आए, वहीं 249 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 24638 नए मामले सामने आए, जबकि 249 मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात है कि दिल्ली में पहली बार एक दिन में 24600 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया।#UPDATE Review meeting on COVID19 situation in the national capital to be held by Delhi L-G Anil Baijal has been postponed
— ANI (@ANI) April 22, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों की तीन दिन निगरानी करने के बाद मोडरेट स्थिति वाले मरीजों को घर भेज दिया जा रहा है ताकि वह होम आइसोलेशन में अपना उपचार कर सकें और बिस्तरों की संख्या भी कम न पड़े।
नहीं कह सकते अच्छी स्थिति
वहीं दिल्ली में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों में हालात भिन्न हैं। कहीं छह घंटे, कहीं आठ घंटे तो कहीं 10 घंटे का स्टॉक बचा है। हमें इसे अच्छी स्थिति नहीं कह सकते।
ऑक्सीजन की भारी किल्लत
इस वक्त दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल और चानन देवी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान खतरे में है। राजीव गांधी अस्पताल में तो सिर्फ दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है। यहां 900 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यहां रोजाना 5-6 टन ऑक्सीजन की जरूरत होती है। दिल्ली के रोहिणी में मौजूद सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन का स्टॉक सिर्फ दो घंटे का बचा है।