{"_id":"608ffad7f674f1390447cce8","slug":"remdesivir-injection-of-rs-900-bought-for-sister-in-law-was-selling-for-50-thousand-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : भाभी के लिए खरीदा गया 900 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था 50 हजार में, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : भाभी के लिए खरीदा गया 900 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था 50 हजार में, गिरफ्तार
Mon, 03 May 2021 06:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 06:59 PM IST
सार
आरोपी ने अपनी भाभी के इलाज के लिए सरकारी दुकान से 899 रुपये के हिसाब से नौ इंजेक्शन खरीदे थे। लेकिन उसकी भाभी बिना इंजेक्शन के ही ठीक हो गई। आरोपी बजाए इंजेक्शन को वापस करने उनको ब्लैक में बेचने लगा।
विज्ञापन
Remdesivir
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तरी जिला के एएटीएस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम नगर, पहाड़गंज निवासी अमित शर्मा (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से रेमडेसिविर के नौ इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी भाभी के इलाज के लिए सरकारी दुकान से 899 रुपये के हिसाब से नौ इंजेक्शन खरीदे थे। लेकिन उसकी भाभी बिना इंजेक्शन के ही ठीक हो गई। आरोपी बजाए इंजेक्शन को वापस करने उनको ब्लैक में बेचने लगा। आरोपी एक इंजेक्शन के बदले 50 हजार रुपये मांग रहा था। उत्तरी जिला के एएटीएस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से नौ इंजेक्शन, एक स्विफ्ट कार के अलावा वारदात में इस्तेमाल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि एएटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि एक शख्स दरियागंज इलाके में 50 हजार रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा है। पुलिस की टीम को आरोपी का मोबाइल नंबर भी मिला। इसके बाद फोन साइबर सेल को भी उस नंबर की लोकेशन पता करने के लिए लगा दिया गया। इसके बाद एएटीएस के हवलदार मुनेशौफ ने खुद ग्राहक बनकर आरोपी से बात की और तीन इंजेक्शन की डिमांड की। आरोपी ने 40 हजार रुपये के हिसाब से 1.20 लाख में सौदा कर दिया। इंजेक्शन देने के लिए आरोपी लाल किला के पास सुनहरी मस्जिद पर बुलाया। रविवार को टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस बीच सुबह करीब 11.45 आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
उसके पास से तीन इंजेक्शन बरामद हुए। पास में मौजूद उसकी कार से छह और इंजेक्शन बरामद हुए। शुरूआत में वह पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन बाद में उसने बताया कि इंजेक्शन उसने अपने भाभी के इलाज के लिए महज 8100 रुपये में सरकारी दुकान से खरीदे थे। उसकी भाभी ऐसे ही ठीक हो गई तो वह इनको ब्लैक कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।