फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Religious site burnt in Sudampuri, situation tense

सुदामापुरी में धार्मिक स्थल जलाया, हालात तनावपूर्ण

Wed, 26 Feb 2020 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Religious site burnt in Sudampuri, situation tense
नई दिल्ली। भजनपुरा से सटे सुदामापुरी इलाके में उपद्रवियों ने दोपहर करीब ढाई बजे एक धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान हिंसक भीड़ ने समुदाय विशेष के लोगों की दुकानों से सामान निकालकर उन्हें भी आग लगा दी।
विज्ञापन

सुदामापुरी क्षेत्र में सुबह से ही तनाव की स्थिति थी। दोपहर बाद उपद्रवियों ने पहले एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की और फिर इसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहुंच गई, लेकिन उपद्रवी सक्रिय रहे। यहां रुक-रुककर कई बार हिंसा भड़की।
विज्ञापन

इधर, स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि भीड़ में स्थानीय के साथ बाहर से आए कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कभी भी इस प्रकार के हालात पैदा नहीं हुए थे। सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्वों की मौजूदगी के कारण माहौल बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed