फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Registration process for admission in IPU from today

Delhi News : आईपीयू में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जुलाई 

Fri, 01 Jul 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 05:39 AM IST
सार

शुक्रवार दोपहर चार बजे से शुरू होकर यह प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11.50 तक जारी रहेगी। प्रवेश परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ही काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।  

विज्ञापन
Registration process for admission in IPU from today
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होने के बाद अब काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत होने जा  रही है। 

विज्ञापन


कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) आधारित करीब 30 प्रोग्राम व राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आधारित चार प्रोग्राम की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो रही है। शुक्रवार दोपहर चार बजे से शुरू होकर यह प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11.50 तक जारी रहेगी। प्रवेश परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ही काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।  
विज्ञापन


एमसीए की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत सात जुलाई को होगी।  कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार आईपीयू की वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। आईपीयू की आवेदन प्रक्रिया के तहत जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान किया था और सीईटी(प्रवेश परीक्षा) दे चुके हैं, उन छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए शुल्क के रुप में एक हजार रुपये का भुगतान करना  होगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। आईपीयू प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण कराना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों के लिए होंगी काउंसिलिंग 
एमबीए, मास्टर ऑफ आर्ट (मास कम्यूनिकेशन), मास्टर ऑफ आर्ट (अंग्रेजी), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप, मास्टर ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन, बीबीए एंड एलॉयड प्रोग्राम, बैचलर ऑफ आर्ट (जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन), बीटेक (बॉयो टेक्नोलॉजी), बीए अंग्रेजी, मास्टर ऑफ आर्ट इकनॉमिक्स, बैचलर ऑफ कॉमर्स(ऑनर्स), बैचलर ऑफ एजुकेशन(स्पेशल एजुकेशन), एमएड स्पेशल एजुकेशन समेत अन्य प्रोग्राम शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज में एलएलबी, एलएलएम, एमबीए और एमसीए शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed