फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Registered construction workers in Delhi will be able to travel for free in DTC and cluster buses

खुशखबर : दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिक डीटीसी व क्लस्टर बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सिसोदिया ने सौंपे 100 पास

Thu, 05 May 2022 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 02:59 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री व श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने 100 निर्माण श्रमिकों को मुफ्त बस यात्रा पास देकर इस योजना की शुरुआत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राष्ट्र के निर्माता हैं और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन
Registered construction workers in Delhi will be able to travel for free in DTC and cluster buses
मुफ्त बस यात्रा पास देकर योजना की शुरुआत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक अब डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। बुधवार को दिल्ली सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुफ्त बस यात्रा पास मुहैय्या करवाया। उपमुख्यमंत्री व श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने 100 निर्माण श्रमिकों को मुफ्त बस यात्रा पास देकर इस योजना की शुरुआत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राष्ट्र के निर्माता हैं और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन


सरकार इन राष्ट्र निर्माताओं की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि जिन्हें कुदरत से कम मिला है, उनके लिए सरकार बेहतर ढंग से काम करते हुए लाभकारी योजनाएं बनाए। बाबा साहेब के इस नजरिए को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार दिल्ली के निर्माण श्रमिकों की बेहतरी व उन्हें सहयोग करने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि बहुत कम निर्माण श्रमिक ऐसे होते हैं, जिन्हें उनके निर्माण स्थल के पास ही रहने की जगह मिलती है, जबकि ज्यादातर श्रमिक निर्माण स्थल से काफी दूर रहते हैं और रोजाना उन्हें अपने निर्माण स्थल तक आने-जाने के लिए पैसा खर्चना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण श्रमिकों की यात्रा संबंधी समस्याओं को समाप्त करने के लिए व यात्रा खर्च बचाने में उनकी मदद करने के लिए सरकार ने उनके लिए मुफ्त बस यात्रा पास योजना की शुरुआत की है। मंत्री ने कहा कि मुफ्त पास के लिए निर्माण श्रमिकों को डीटीसी की वेबसाइट या दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा शुरू किए जा रहे 34 पंजीकरण बूथों पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके तुरंत बाद उन्हें पास दिया जाएगा। पास बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी दिहाड़ी गंवाने और दफ्तरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं होगी। 

उपमुख्यमंत्री ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं को जल्द से जल्द दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के साथ पंजीकृत कराएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद सभी निर्माण श्रमिक अपने कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं  शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ, विवाह, मातृत्व व पेंशन का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।


इस मौके पर दिल्ली विधानसभा की शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्ष आतिशी ने कहा कि एक शहर को बनाने व खड़ा करने वाले निर्माण मजदूर ही होते हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में यात्रा पहले से ही मुफ्त थी और अब सरकार के इस पहल से  निर्माण श्रमिक भी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे तथा प्रतिमाह 1500-2000 रुपये की बचत कर पाएंगे, जिसका इस्तेमाल वे अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण के लिए कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed