फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Red light on vehicle off campaign from October 18 civil defense personnel will be deployed at 100 intersections Latest News Update

दिल्ली: रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान 18 अक्टूबर से, 100 चौराहों पर तैनात होंगे सिविल डिफेंस कर्मी

Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार ठंड के समय बढ़ाने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके मद्देनजर पराली जलाने से रोक, निर्माण स्थलों पर होने वाले प्रदूषण में कमी लाने और वाहनों से पैदा होने वाले प्रदूषण को कम करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
Red light on vehicle off campaign from October 18 civil defense personnel will be deployed at 100 intersections Latest News Update
ट्रैफिक लाइट

विस्तार

दिल्ली सरकार ने ठंड के मौसम में होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 18 अक्टूबर से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान एक महीने यानी 18 नवंबर तक सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के 100 बड़े चौराहे पर सिविल डिफेंस कर्मी तैनात रहेंगे। वे लोगों को यह याद दिलाएंगे कि वे रेड लाइट ऑन होते ही अपनी गाड़ी के इंजन बंद कर दें, जिससे प्रदूषण में कमी लाई जा सके। 

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार ठंड के समय बढ़ाने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके मद्देनजर पराली जलाने से रोक, निर्माण स्थलों पर होने वाले प्रदूषण में कमी लाने और वाहनों से पैदा होने वाले प्रदूषण को कम करने की कोशिश हो रही है। इसी के तहत इस वर्ष भी रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सिविल डिफेंस कर्मी लोगों को बुके पैम्फलेट देकर बताएंगे कि उन्हें रेड लाइट ऑन होते ही अपने वाहनों के इंजन बंद कर देने चाहिए। इससे पेट्रोल न जलने से पैसा भी बचेगा और पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed