{"_id":"63428ed84fd98b703a1b64fe","slug":"record-breaking-rain-in-delhi-after-2007","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में 2007 के बाद रिकॉर्डतोड़ बारिश, 10 डिग्री तक पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में 2007 के बाद रिकॉर्डतोड़ बारिश, 10 डिग्री तक पारा लुढ़का
Sun, 09 Oct 2022 02:35 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:35 PM IST
सार
रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं, लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 54 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बीते 12 सालों में सबसे शनिवार को सबसे अधिक लुढ़का पारा
राजधानी में शनिवार को दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा और रिमझिम फुहारों के बीच-बीच में तेज बारिश का दौर आता-जाता रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 25.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं, शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 30.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश 36.8 मिमी लोधी रोड व 25.8 मिमी आयानगर में दर्ज हुई है। वहीं, एनसीआर में गुरुग्राम में 42 और गाजियाबाद में 28.5 मिमी बारिश हुई है। राजधानी में लगातार बारिश के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार मध्यम रहने के साथ नमी का स्तर 93 से 100 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन