{"_id":"5ef104018ebc3e42d83483e6","slug":"rate-of-recovery-from-corona-rose-by-a-record-17-in-a-week-ashram-news-noi5188385189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से उबरने वालों की दर एक सप्ताह में रिकॉर्ड 17% बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से उबरने वालों की दर एक सप्ताह में रिकॉर्ड 17% बढ़ी
विज्ञापन
Rate of recovery from Corona rose by a record 17% in a week
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले एक सप्ताह मेें कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की दर रिकॉर्ड 17 फीसदी बढ़ गई है। 15 जून तक यहां कोरोना की रिकवरी दर 38.3 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 55.3 फीसदी हो गई है। दिल्ली की रिकवरी दर पहली बार 55 फीसदी से अधिक हुई है, जोकि राष्ट्रीय औसत के बराबर है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से यहां रोज औसतन 2350 मरीज ठीक हो रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 600 के करीब रहता था। एक सप्ताह पहले 15 जून तक कोरोना के कुल 42829 मरीज सामने आए थे। इनमें से 16427 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, यानी 15 जून तक 38.3 फीसदी लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, लेकिन अब एक सप्ताह बाद संक्रमण से उबरने की दर 55.3 फीसदी हो गई। बीते एक सप्ताह में 20 जून को रिकॉर्ड 7725 मरीज ठीक हुए। इस दिन संक्रमितों के मुकाबले दो गुना मरीज ठीक होकर घर गए।
दिल्ली की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत के बराबर
राजधानी में कोरोना से उबरने वाले मरीजों की दर देश की राष्ट्रीय औसतन रिकवरी दर के लगभग बराबर हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस समय कोरोना के 425282 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 237196 लोग ठीक हो चुके हैं। यानी, कोरोना का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 55.7 फीसदी है, जो दिल्ली के लगभग बराबर है। वहीं, अगर अन्य राज्यों से तुलना करें तो दिल्ली की रिकवरी दर महाराष्ट्र और तमिलनाडु से ज्यादा है।
विज्ञापन
हर दूसरा मरीज ठीक हुआ
कोरोना संक्रमण से पीड़ित लगभग आधे से भी अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं। राजधानी में 21 जून तक कोरोना के 59746 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 33013 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। यानी हर दूसरा मरीज इससे ठीक हो चुका है।
सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर
देश में सबसे ज्यादा संक्रिमतों के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब महाराष्ट्र के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में ही है। तीसरा स्थान तमिलनाडु का है।
ऐसे बढ़ी कोरोना से उबरने वाले मरीजों की दर
तारीख कुल संक्रमित ठीक हुए रिकवरी दर
15 जून 42829 16427 38.3%
16 जूून 44688 16500 37.1%
17 जून 47102 17457 37.2%
18 जून 49979 21341 42%
19 जून 53116 23569 44.3%
20 जून 56746 31294 53.8%
21 जून 59746 33013 55.3%
टॉप पांच संक्रमित राज्यों की रिकवरी दर
राज्य कुल मामले ठीक हुए रिकवरी दर
महाराष्ट्र 132075 65744 49.8%
दिल्ली 59746 33013 55.3%
तमिलनाडु 59377 32754 55.1%
गुजरात 27260 19349 70.1%
उत्तर प्रदेश 17731 10995 61%
(नोट : सभी आंकड़े 21 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)