फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ramzan fasts to begin from Thursday in India, crescent moon sighted

Ramadan 2026: कई जगह देखा गया चांद, पहला रोजा आज; फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
सार

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि चांद देखा गया है। आज से रोजा रखने की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
Ramzan fasts to begin from Thursday in India, crescent moon sighted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश में रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा आज होगा। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने घोषणा की कि चांद दिखाई दिया है। आज से रोजा रखने की शुरुआत होगी। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की घोषणा की।

विज्ञापन

पहले रोजे का सहरी और इफ्तार का संभावित समय 
संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में मंगलवार को दिखा था चांद
सऊदी अरब में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को चांद दिखाई देने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही शाबान का महीना समाप्त हो गया और रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हो गई। सऊदी अरब में मंगलवार रात से ही तरावीह की नमाज अदा की गई और बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed