फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh tikait gives ultimatum to government to repeal farm laws till october 2 every farmer will agitate with his soldier son photo

सरकार 2 अक्तूबर तक वापस ले कानून, अब फौजी बेटे की फोटो लेकर बैठेंगे किसानः राकेश टिकैत

Sat, 06 Feb 2021 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rakesh tikait gives ultimatum to government to repeal farm laws till october 2 every farmer will agitate with his soldier son photo
गाजीपुर बॉर्डर पर जहां पुलिस ने गाड़ी थीं कीलें वहां किसानों ने लगाए फूल - फोटो : अमर उजाला

आज (6 फरवरी) संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया था। चक्का जाम के समापन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र को भी चेतावनी दी।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार तीनों कानून वापस ले और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए। बातचीत के लिए सरकार को पहले जैसा ही प्लेटफार्म तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि अब अपने बेटों को फौज में भर्ती करने वाले किसान उनकी तस्वीरों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि पूरे देश में किसान कानूनों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयारी करे, वह 2 अक्तूबर तक आंदोलन चलाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर आज बोए गए आलू और गन्ने
दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई कील वाले स्थान पर शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों ने मिट्टी डालकर फूल लगाए थे। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने इस स्थान को अपने कब्जे में लेकर बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद आज दिन में राकेश टिकैत ने एक बार फिर वहीं खेती की। आज उन्होंने आलू और गन्ना बोया। उन्होंने कहा कि खेतों में हल किसान चलाएगा और देश की रक्षा जवान करेगा। इस मिट्टी की रक्षा जवान करेगा।


दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान हिंसा के मिले थे इनपुट, इसलिए यहां टालाः राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने शुक्रवार देर रात अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम कार्यक्रम को रद्द नहीं किया है बल्कि टाला है, आगे फिर कभी इन दोनों राज्यों में यह कार्यक्रम किया जाए जाएगा। उन्होंने कहा कि दरअसल इनपुट गलत तरीके के मिले थे, हिंसा की गुप्त सूचना मिली थी। आंदोलन को बदनाम करने के लिए चार पांच जगहों पर गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने की योजना थी। इन सब को ध्यान में रखते हुए यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम के कार्यक्रम को फिलहाल टालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed