फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rajendra nagar assembly by election candidates gave property details

Delhi By-Election: आप प्रत्याशी पढ़ने में अव्वल, भाजपा के सबसे अमीर, तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के पास 25 हजार रुपये से कम नकदी

Tue, 21 Jun 2022 01:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 01:09 AM IST
सार

नामांकन में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, तीनों प्रत्याशियों के पास नकदी महज 25 हजार रुपये से कम है। संपत्ति भले ही लाखों-करोड़ों की है, लेकिन कम नकदी होने से यह बात साफ होती है कि ऑनलाइन लेन-देन का प्रत्याशी भी खूब इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
rajendra nagar assembly by election candidates gave property details
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे तीन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक की शैक्षणिक योग्यता सर्वाधिक हैं। पेशे से कारोबारी भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने भी 12वीं तक की पढ़ाई की है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता ने सातवीं तक की पढ़ाई की है। तीनों उम्मीदवार फिलहाल राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में ही रहते हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी सबसे अमीर हैं।

विज्ञापन


नामांकन में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, तीनों प्रत्याशियों के पास नकदी महज 25 हजार रुपये से कम है। संपत्ति भले ही लाखों-करोड़ों की है, लेकिन कम नकदी होने से यह बात साफ होती है कि ऑनलाइन लेन-देन का प्रत्याशी भी खूब इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए हलफनामों के अनुसार, राजेश भाटिया ने 2,08,85,777 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता की 6,94,970 रुपये की चल संपत्ति है। दुर्गेश पाठक ने 6 लाख, 77 हजार, 980.11 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। 34 वर्षीय दुर्गेश के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज है। मार्च 2017 तक दुर्गेश पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी थे और उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है। भाजपा की तरफ से उपचुनाव में विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे राजेश भाटिया भी पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व महासचिव भी रहे हैं। 
विज्ञापन


भाटिया ने राजेंद्र नगर के सिंधी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 1981 में 12वीं की पढ़ाई की है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता इसी क्षेत्र के दसघरा गांव की रहने वाली हैं। 58 वर्षीय प्रेमलता जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर काम करती रही हैं। पूसा वार्ड से निगम पार्षद रह चुकी हैं। नामांकन में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, प्रेम लता के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत
उपचुनाव के लिए कुल 14 प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। नामांकन के आखिरी दिन 20 प्रत्याशियों ने कुल 32 नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से सात पर्चे अस्वीकृत कर दिए गए। कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन फार्म दाखिल किए थे। इसके अलावा सात गैर पंजीकृत पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है। अब चुनावी मैदान में फिलहाल 14 प्रत्याशियों को भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। इनमें 11 पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed