फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rain forecast in delhi news: India Meteorological Department forecast rain in many places in delhi and haryana

दिल्ली-एनसीआर में फिर होने वाली है बारिश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी होगी

Wed, 06 Jan 2021 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
Rain forecast in delhi news: India Meteorological Department forecast rain in many places in delhi and haryana
दिल्ली में आज भी होगी बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते तीन-चार दिन से बारिश चल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज सवेरे भी दिल्ली में कई स्थानों पर बारिश होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दक्षिण, दक्षि-पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में अलगे दो घंटे में बारिश होगी। इसी के साथ गुरुग्राम, रेवारी और भिवाड़ी, पलवल के अलावा मुजफ्फरनगर में भी बारिश होने वाली है। 

विज्ञापन
आपको बता दें कि दिल्ली में कल भी बारिश जारी रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब छह अंक ज्यादा है। मौसम विभाग ने इसके लिए बादलों के छाए रहने से गर्म गैसीय हवाओं की मौजूदगी राजधानी के वातावरण में ही बने रहने को कारण माना है। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। सफदरजंग वेधशाला ने राजधानी में शाम 5.30 बजे तक 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर की हवा साफ 
लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली- एनसीआर की हवा साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम की हवा महज 83 अंकों के साथ सबसे साफ दर्ज की गई। 


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, मौसमी परिस्थितियों की वजह से हवा की स्थिति बेहतर बनी हुई है। आगामी 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। आगामी सात और आठ जनवरी को हवा की स्थिति बिगड़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में पीएम10 का स्तर 97 और पीएम 2.5 का स्तर 66 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed