फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rain expected in the capital from today to September 9

राजधानी में आज से 9 सितंबर तक बारिश के आसार

Sun, 05 Sep 2021 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Rain expected in the capital from today to September 9
रविवार को मौसम सुहाना रहा तो बड़ी संख्या में लोग राजघाट घूमने पहुंचे। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में बीते दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, उमस ने थोड़ा परेेशान किया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप निकलने के बाद करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों ने डेरा डाला और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाके बिल्कुल सूखे रहे। पालम में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 3.1 मिमी, पीतमपुरा में सबसे अधिक 24.0 मिमी और रिज केंद्र में 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed