{"_id":"5eca81f0c73760024d24d7bc","slug":"railway-workshop-is-working-24-hours-a-day-and-50000-ppe-kits-will-make-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की वर्कशॉप 24 घंटे सातों दिन कर रही काम, इसी माह पूरा होगा 50 हजार पीपीई किट का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की वर्कशॉप 24 घंटे सातों दिन कर रही काम, इसी माह पूरा होगा 50 हजार पीपीई किट का लक्ष्य
Sun, 24 May 2020 09:29 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 May 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
पीपीई सूट बनाते कर्मचारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्तर रेलवे की वर्कशॉप 24 घंटे सातों दिन काम में जुटी हैं। अब तक इन वर्कशॉप में 44 हजार पीपीई किट बनाई जा चुकी हैं। यहां 30 हजार पीपीई किट बनाने का लक्ष्य निर्धारित से 12 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की कार्यशालाओं ने एक दिन में सर्वाधिक 3000 पीपीई किट बनाने का रिकॉर्ड भी कायम किया है। इसी माह 50 हजार पीपीई किट बनाने का लक्ष्य भी हासिल हो जाएगा।
विज्ञापन
एनटीपीसी-ओएनजीसी ने बनाई संयुक्त कंपनी
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड और ऑयल एड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) लिमिटेड ने अक्षय ऊर्जा कारोबार के लिए एक संयुक्त कंपनी बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
इस समझौते के माध्यम से दोनों कंपनियों अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इस समझौते पर एनटीपीसी के डायरेक्टर (कमर्शियल) एके गुप्ता और ओएनजीसी के डायरेक्टर फाइनेंस और इंचार्ज बिजनेस डेवलपमेंट एंड ज्वाइंट वेंचर सुभाष कुमार ने हस्ताक्षर किए।
वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग से हुए इस समझौते के दौरान एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह और ओएनजीसी के सीएमडी शशि शंकर भी मौजूद रहे। समझौते के मुताबिक, नई कंपनी भारत और विदेश में समुद्रतटीय क्षेत्र में पवन ऊर्जा और अन्य लगाएगी। कंपनी अक्षय ऊर्जा के अन्य माध्यमों में भी हाथ आजमाएगी। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी है।