फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Raghav Chadha targets BJP over ruckus on President of India

'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' पर बवाल: राघव चड्ढा बोले- भाजपा ऐसा कैसे कर सकती है, 135 करोड़ की जनता से देश का संबंध

Tue, 05 Sep 2023 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 08:15 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला देश विरोधी है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को उठाकर एक बहस छेड़ दी है। लोगों की राष्ट्रीय पहचान भारतीय जनता पार्टी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। 

विज्ञापन
Raghav Chadha targets BJP over ruckus on President of India
आप सांसद राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी 20 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से विश्व नेताओं को रात्रि भोज के लिए निमंत्रण दिया गया। इस निमंत्रण पत्र में  प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत  लिखा गया है। इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष केंद्र सरकार पर जमकर हमला कर रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी निशाना साधा है। वहीं सीएम केजरीवाल ने भी प्रेसिडेंट ऑफ भारत पर टिप्पणी की।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला देश विरोधी है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को उठाकर एक बहस छेड़ दी है। लोगों की राष्ट्रीय पहचान भारतीय जनता पार्टी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। भाजपा ऐसा कैसे कर सकती है। आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत जी 20 समिट के निमंत्रण पत्र पर लिखा गया है। बीजेपी इंडिया को डाउन कैसे कर सकती है। देश किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखता है। इसका संबंध 135 करोड़ की जनता से है। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है। जिसे वह अपनी इच्छानुसार बदल सके। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने दावा किया कि राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य 'भारत के राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर निमंत्रण भेजा है। रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इतिहास को विकृत करने और भारत को विभाजित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने की थी टिप्पणी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई देश का नाम कैसे बदल सकता है। जी20 निमंत्रण पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। गठबंधन का नाम भारत होगा, तो क्या भारत का नाम बदल देंगे। देश तो 135 करोड़ लोगों का है। किसी एक पार्टी का देश थोड़े ही है। कल मान लो इस एलाइंस ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे। ये क्या मजाक है, देश है भाई देश, इतने हजारों साल पुराना देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed