{"_id":"5f277aa28ebc3e63de134019","slug":"rafael-rakhi-boom-in-the-market-this-time-china-rakhi-are-missing-in-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में राफेल राखी की धूम, इस बार रक्षाबंधन में चाइना की राखियां हैं गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में राफेल राखी की धूम, इस बार रक्षाबंधन में चाइना की राखियां हैं गायब
Mon, 03 Aug 2020 08:16 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
rafale Rakhi
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के खतरे के कारण एक तरफ तब लोग खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन भारत चीन सीमा पर जारी तनाव को महसूस करते ही लोग भरपूर जोश से भर जाते हैं। ऐसे माहौल में पड़े रक्षाबंधन पर्व के दौरान बाजार में फ्रांस से आए राफेल लड़ाकू विमान की तस्वीरों वाली राखियां धूम मचा रही हैं।
विज्ञापन
अबकी बार रक्षाबंधन में चाइना मेड राखियां बाजार से गायब हैं। जो भी राखियां मिल रही हैं उन्हें स्थानीय लोगों ने ही बनाया है। राफेल राखियां भी दिल्ली की ही बनी हुई है। जिन्हें लोगों ने देश भक्ति के नाम पर खरीदा है। गोल मार्केट में राखियां बेच रहीं सरस्वती ने भी बताया कि बड़ी संख्या में लोगों को राफेल राखियां पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन