{"_id":"5ff8f532b67fe4062f5de7ba","slug":"punjabs-famous-sardar-ji-bakhs-coffee-available-for-farmers-at-the-tikri-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी और किसानः टीकरी बॉर्डर पर सेवा में हाजिर है पंजाब की मशहूर सरदार जी बख्स कॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉफी और किसानः टीकरी बॉर्डर पर सेवा में हाजिर है पंजाब की मशहूर सरदार जी बख्स कॉफी
Sat, 09 Jan 2021 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:43 AM IST
विज्ञापन
कॉफी का स्टॉल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी बॉर्डर पर किसानों की सेवा में अब पंजाब की मशहूर सरदार जी बख्स कॉफी का स्टॉल भी लग गया है जहां रोजाना लगभग 10 हजार कप कॉफी तैयार कर किसानों को पिलाई जा रही है। किसान आंदोलन में भी कॉफी की क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है जिसे पीने के लिये यहां पर लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
बाजार में सरदार जी बख्स कॉफी के एक कप की कीमत अमूमन 150 से 280 रुपये तक है। टीकरी बॉर्डर पर किसानों के लिये इस ब्रांड की कॉफी का स्टॉल नौजवान किसान सहायता केंद्र की ओर से लगाया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी कर चुके पुरा छात्र व नौजवान किसान सहायता संगठन के कार्यकर्ता गुरजोत सिंह संधू ने बताया कि रोजाना कॉफी के लिये लगभग 5 कुंतल दूध की खपत हो रही है।
विज्ञापन
कॉफी के स्वाद और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। गुरजोत एनएसयूआई से भी जुड़े हुए हैं। चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वह वकालत की प्रैक्टिस भी करते हैं। मौजूदा समय किसानों की सेवा करने के लिये उनके जैसे दो दर्जन और नौजवान साथी टीकरी बॉर्डर पर मौजूद हैं। जिसमें डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, शिक्षकों के साथ-साथ दूसरे पेशों से जुड़े नौजवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नौजवान किसान सहायता संगठन के एक अन्य सहयोगी डॉक्टर अमन त्यागी ने कहा कि आम लोग ब्रांडेड सामान खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं, ब्रांडेड खाना खा सकते हैं तो किसानों को भी ब्रांडेड सामान खाने पीने का हक है। हम सभी कही न कहीं किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिये किसानों के लिये ब्रांडेड कॉफी का बंदोबस्त किया गया है। रोजाना सुबह से शाम तक यहां पर कॉफी की चुस्की लेने के लिये लोगों की भीड़ लगी रहती है।