फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Punjabi Basti and Janta Market closed due to violation of Covid protocol

दिल्ली: कोरोना नियमों के उल्लंघन के चलते पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट बंद, सात को खुलेगी दोनों बाजार

Sat, 03 Jul 2021 10:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 10:01 PM IST
सार

पश्चिमी जिला प्रशासन कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी (नांगलोई) से प्राप्त हुई जानकारी में पाया गया है कि पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Punjabi Basti and Janta Market closed due to violation of Covid protocol
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर बाहरी दिल्ली के पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट को छह जुलाई तक बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इन बाजारों को बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पुलिस को सख्ती के साथ उनके आदेश का पालन कराने के लिए कहा है। इस दौरान बाजार में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

विज्ञापन


पश्चिमी जिला प्रशासन कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी (नांगलोई) से प्राप्त हुई जानकारी में पाया गया है कि पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए। इन दोनों बाजारों में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन


बाजार एसोसिएशन के लोग भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए, इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर इन बाजारों का कोई भी दुकानदार इस निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे दो दिन पहले लक्ष्मी नगर बाजार को भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर बंद कर दिया गया था। हालांकि, शुक्रवार को बाजार को खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी पटरी वाले नहीं आएंगे
लक्ष्मी नगर मार्केट एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि अब बाजार में रेहड़ी पटरी वालों को नहीं आने दिया जाएगा। बाजार के दुकानदार राजेश का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed