फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Punjab Kisan Union President Ruldu Singh Mansa suspended for 15 days

किसान आंदोलन: सिखों की भावनाएं आहत, पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष मानसा 15 दिन के लिए निलंबित

Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

मानसा के इस बयान से समुदाय की भावनाएं आहत हुई है। पंजाब के 32 किसान संगठनों(पंजाब) की बैठक में सिख भावनाओं को प्रभावित करने वाले संबोधन पर संज्ञान लेते हुए मानसा पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। 
 

विज्ञापन
Punjab Kisan Union President Ruldu Singh Mansa suspended for 15 days
आरएस मनसा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू सिंह मानसा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्रवाई की है। मानसा को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। रविवार को पंजाब के 32 किसान जत्थेबंदियों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह फैसला हुआ। 
विज्ञापन


मोर्चा के नेताओं के अनुसार, 21 जुलाई को मानसा ने मोर्चा के मंच से सिख समुदाय की भावनाओं को प्रभावित करने वाला और भड़काऊ भाषण दिया था। 

मानसा के इस बयान से समुदाय की भावनाएं आहत हुई है। पंजाब के 32 किसान संगठनों(पंजाब) की बैठक में सिख भावनाओं को प्रभावित करने वाले संबोधन पर संज्ञान लेते हुए मानसा पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली की सीमाओं पर आठ महीने से डटे किसानों के आंदोलन आठ महीने पूरा कर चुका है। इस दौरान बराबर की साझेदार रहीं महिलाएं सोमवार को किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन लखनऊ से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मिशन यूपी की शुरुआत की जाएगी। किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग अलग राज्यों से महिला किसानों का कारफ़ला मोर्चे पर पहुंच रहा है। 

किसानों की मौत का आंकड़ा न होने पर बयान की निंदा

मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से किसानों की मौत का आंकड़ा न होने के बयान की निंदा की है। पंजाब सरकार ने पंजाबी प्रदर्शनकारियों की मौत की आधिकारिक संख्या 220 रखी है, लेकिन मोर्चा ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है। मोर्चा का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान संघर्ष में 540 मौतें हो चुकी है। सरकार इसे नहीं मानना चाहती है तो राज्य सरकारों के आधिकारिक आंकड़े को देखना चाहिए। ऐसा नहीं किए जाने से सरकार का किसान विरोधी रवैये स्पष्ट होता है। किसानों में एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए पलवल अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed