फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Punjab: About two hundred and fifty trains affected due to farmers' agitation, 134 express and passenger trains canceled

पंजाब: किसान आंदोलन की वजह से करीब ढाई सौ ट्रेनें प्रभावित, 134 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन निरस्त

Tue, 21 Dec 2021 09:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 09:52 PM IST
सार

गंतव्य तक ट्रेन नहीं चलने की वजह से यात्रियों को रास्ते में ही रुकने की मजबूरी रही और अन्य संसाधन से यात्रा दूरी तय करनी पड़ी। रेलवे को भी इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा। जलंधर में फंसे यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे को जलंधर कैंट से बांद्रा टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन का संचालन करना पड़ा।

विज्ञापन
Punjab: About two hundred and fifty trains affected due to farmers' agitation, 134 express and passenger trains canceled
रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान संगठन के लोग - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनों के संचालन पर जबरदस्त असर पड़ा। 91 मेल व एक्सप्रेस ट्रेन जहां निरस्त कर दी गईं तो वहीं 43 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। आंदोलन की वजह से दर्जनों ट्रेन रास्ते में ही रुकी रहीं तो कई परिवर्तित मार्ग से चलीं। इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गंतव्य तक ट्रेन नहीं चलने की वजह से यात्रियों को रास्ते में ही रुकने की मजबूरी रही और अन्य संसाधन से यात्रा दूरी तय करनी पड़ी। रेलवे को भी इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा। जलंधर में फंसे यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे को जलंधर कैंट से बांद्रा टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन का संचालन करना पड़ा। अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए रेलवे की तरफ से बुधवार को ट्रेन संख्या 02472/02471 स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की घोषणा की।

विज्ञापन

22 दिसंबर को यह स्पेशल ट्रेन जलंधर कैंट से शाम 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02471 बांद्रा टर्मिनस-जलंधर कैंट आरक्षित स्पेशल 24 दिसंबर को चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:10 बजे जलंधर कैंट पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02472/02471 जालंधर कैंट-बांद्रा टर्मिनस-जलंधर कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, सब्जी मंडी (02472 का एक तरफा ठहराव), नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन (02471 का एक तरफा ठहराव), मथुरा जंक्शन, सवाईमाधोपुर, कोटा जंक्शन, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मेघनगर, दाहोद, गोधरा जंक्शन, बडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वापी तथा बरोवली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आकड़े की नजर में प्रभावित हुईं ट्रेनें


कुल निरस्त हुई मेल/एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या                     91
गंतव्य तक नहीं पहुंचने वाली ट्रेन की संख्या                      72
निर्धारित स्टेशन से नहीं चलने वाली ट्रेन की संख्या             41
निरस्त हुई पैसेंजर ट्रेन की संख्या                                     43
कुल प्रभावित हुई मेल व एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या                  247

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed