{"_id":"6141a8b48ebc3e743c1e6216","slug":"public-fairs-and-exhibitions-allowed-in-delhi-schools-upto-class-8-to-remain-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति मिली, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति मिली, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
Wed, 15 Sep 2021 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:55 PM IST
सार
डीडीएमए ने 16 सितंबर से दिल्ली में सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण देशभर के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गई थीं। अब दिल्ली सरकार इन्हें फिर से चरणबद्ध रूप से शुरू कर रही है। इसी के तहत गुरुवार (16 सितंबर) से सरकार ने सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
हर तरह की प्रदर्शनी को मिली अनुमति
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 16 सितंबर से दिल्ली में व्यापारिक से लेकर अन्य हर तरह की प्रदर्शनियों की अनुमति दी जाएगी। पिछले आदेश में डीडीएमने ने केवल बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी थी, जिसमें सिर्फ व्यापारिक अतिथियों को आने की अनुमति थी। वहीं अब बिजनेस टू कंज्यूमर प्रदर्शनी की भी अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल में हो सकेगा आयोजन
आदेश में कहा गया है कि इन प्रदर्शनियों का आयोजन बैंक्वेट हॉल में किया जा सकेगा। मालूम हो कि अबतक बैंक्वेट हॉल का प्रयोग विवाह समारोह को छोड़कर किसी अन्य आयोजन के लिए किए जाने की अनुमति नहीं थी। डीडीएमए ने कहा कि प्रदर्शनियों और मेलों को तभी अनुमति मिलेगी जब इनके सभी स्टेकहोल्डर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करेंगे।
अभी बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
हालांकि कक्षा आठवीं तक के स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। वर्तमान में नौवीं और उससे ऊपर की कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्किल डेवलपमेंट और प्रशिक्षण संस्थान और लाइब्रेरी खुल रहे हैं, लेकिन सिर्फ 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ ही।
यात्रा के लिए ये हैं नियम
दिल्ली मेट्रो में 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है। खड़े होकर सवारी की इजाजत नहीं है। वहीं, सभी तरह की बसों में भी 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ यात्रा की अनुमति है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ई-रिक्शा (2 यात्री), टैक्सी कैब ग्रामीण सेवा और फट फट सेवा (2 यात्री), मैक्सी कैब (5 यात्री), आरटीवी (11 यात्री) भी चल रहे हैं। इसके अलावा फिलहाल दिल्ली में रेस्त्रां, बार, सिनेमा थियेटर, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खुल रहे हैं।