फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Protesters Invite to PM modi to Shaheen Bagh on Valentine Day

वैलेंटाइन डे पर शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों का पीएम मोदी को न्यौता, करेंगे यह खास अपील

Fri, 14 Feb 2020 04:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Feb 2020 04:04 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी से सीएए वापस लेने की करेंगे अपील
  • पिछले 62 दिनों से चल रहा वहां प्रदर्शन
  • प्रदर्शनकारियों के चलते कालिंदी कुंज पार्क हुआ बेहद गुलजार
  • मात्र 400 मीटर दूर है पार्क

विज्ञापन
Protesters Invite to PM modi to Shaheen Bagh on Valentine Day
shaheen bagh Protest Valentine Day - फोटो : ANI

विस्तार

शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन अपने 62वें दिन में प्रवेश कर चुका है। वैलेंटाइन दिवस वाले दिन शाहीन बाद में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलावा भेजा है और अपील की है कि वे उनकी बात सुनें। वहीं प्रदर्शन के चलते नजदीक स्थित कालिंदी कुंज भी आजकल खूब गुलजार रहता है। वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने के मिल रही है।

विज्ञापन


गर्मियों का आगाज हो चुका है, और अब सूरज ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान से प्रदर्शनकारी भी परेशान हैं। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए और थोड़े सुकून के पल बिताने के लिए वे ठंडी छांव लेने के लिए कालिंदी पार्क का रुख कर लेते हैं। दरअसल शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल के पास ही कालिंदी कुंज पार्क बना हुआ है, जो प्रेमी जोड़ों के बीच काफी मशहूर है। 
विज्ञापन


कालिंदी कुंज पार्क काफी बड़ा होने के कारण यहां प्रेमी जोड़ों को एकांत मिल जाता है, जहां वे अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते हैं। वहीं जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई से फ्री होकर यहां पर आकर अपना समय गुजारने पहुंच जाते हैं। हालांकि शाम ढलते-ढलते वे शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन की तरफ रुख करना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ नंबर का पार्क

लेकिन शाहीन बाग के प्रदर्शन में आ रहे लोग भी अब आराम करने के लिए भारी संख्या में कालिंदी कुंज पार्क चले आ रहे हैं। इस कारण पार्क में लोगों की भीड़-भाड़ बढ़ गई है। एक स्थानीय के मुताबिक, कालिंदी कुंज पार्क को आसपास के लोग नौ नंबर का पार्क कहते हैं। शाम के समय यहां लोग बच्चों के साथ घूमने आते हैं। लेकिन दिन के समय यहां भारी संख्या में प्रेमी जोड़े आकर अपनी जिंदगी के सुनहरे ख्वाब बुनते हैं। पास ही में बना वाटर पार्क भी इन प्रेमी जोड़ों की मनपसंद जगह हुआ करता है।

शाहीन बाग से 400 मीटर दूर

प्रेमी जोड़ों को वहां पर बोटिंग का भी लुत्फ मिलता है, जिसके बहाने वे भी अपनी जिंदगी की नाव साथ-साथ आगे बढ़ाने की कोशिशें करते हैं। शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल से महज 400 मीटर दूर कालिंदी कुंज पार्क बना हुआ है। यह नोएडा और सरिता विहार को जोड़ने वाली सड़क के कोने पर बना हुआ है। पास ही में एक पार्किंग भी है जहां गाड़ियों को पार्क करने का इंतजाम है। सुबह से लेकर रात नौ बजे तक यह पार्क खुलता है। इस बीच कभी भी यहां जाया जा सकता है।

मोदी के लिए इंतजार

शाहीन बाग का प्रदर्शन शुक्रवार को अपने 62वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली में इस तरह के प्रदर्शनों के एक आयोजक खालिद सैफी ने अमर उजाला को बताया कि वे वैलेंटाइन डे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां बुलाने के लिए अपील कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि वे यहां आएं और इन लोगों की बात सुनें, ऐसा कानून वापस लें जो देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने की बात करता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed