{"_id":"61f821fabc8e192e8426effa","slug":"protest-against-establishment-of-gaushala-and-research-center-in-hansraj-college-begins-student-organizations-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हंसराज कॉलेज में गौशाला और अनुसंधान केंद्र की स्थापना का विरोध शुरू, छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हंसराज कॉलेज में गौशाला और अनुसंधान केंद्र की स्थापना का विरोध शुरू, छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
सार
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हंसराज कॉलेज इकाई की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पर छात्र हितों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल के लिए तय स्थान पर गौशाला और गौ संरक्षण अनुसंधान केंद्र बनाया जा रहा है, जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में गौशाला व अनुसंधान केंद्र की स्थापना को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते सप्ताह शिक्षकों के विरोध के बाद अब छात्र भी इसके विरोध में उतर आए हैं। सोमवार को विभिन्न वामपंथी संगठनों ने इसके विरोध में कॉलेज के बाहर पोस्टर तख्ती के साथ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एसएफआई समेत केवाईएस जैसे छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उस स्थान पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हंसराज कॉलेज इकाई की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पर छात्र हितों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल के लिए तय स्थान पर गौशाला और गौ संरक्षण अनुसंधान केंद्र बनाया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमा कह चुकी हैं कि केंद्र में केवल एक गाय को अनुसंधान के लिए रखा गया है। जहां केंद्र स्थापित किया गया है वह खाली था और छात्रावास बनाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों की ओर से किए गए इस प्रदर्शन के दौरान उनके हाथ में पोस्टर व तख्ती थी, जिन पर लिखा था शिक्षा की रक्षा करें, छात्र कल्याण को प्राथमिकता दें, शिक्षा का भगवाकरण न करें। वहीं क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने कहा कि तथाकथित अनुसंधान केंद्र महिला छात्रावास के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल पर बनाया जा रहा है। यह फैसला न केवल विश्वविद्यालय के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि साफ तौर पर महिला विरोधी भी है।
विज्ञापन
केवाईएस का कहना है कि कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा ने हाल ही में इस तथाकथित शोध केंद्र की स्थापना को सही ठहराते हुए एक पत्र जारी किया है, जिसमें यह फैसला कॉलेज को चलाने वाले ट्रस्ट के मूल्यों पर आधारित बताया गया है। केवाईएस की मांग है कि दिल्ली विश्वविद्यालय तुरंत कॉलेज प्रशासन को कॉलेज परिसर के भीतर गौशाला और गाय अनुसंधान केंद्र को बंद करने का निर्देश जारी करे। और कॉलेज प्रिन्सिपल का इस्तीफा सुनिश्चित करे।