फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prostitution gang busted, female gangster arrested

वेश्यावृति गिरोह का पर्दाफाश, महिला सरगना गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prostitution gang busted, female gangster arrested
नई दिल्ली। मयूर विहार थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में चलने वाले वेश्यावृति गिरोह का पर्दाफाश कर महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी 50 से ज्यादा लड़कियों को वेश्यावृति के धंधे में धकेल चुकी है। आरोपी वेश्यावृति गिरोह चलाने के साथ नाबालिग लड़कियों को सड़कों से उठाकर बेचती भी थी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी सोम्या शेख उर्फ मरियम उर्फ कीर्ति उर्फ बेबी (29) 15 से ज्यादा लड़कियां बेच चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वेश्यावृति गिरोह सोनू पंजाबन के गिरोह से बड़ा है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोम्या शेख ने वर्ष 2019 में मयूर विहार से 14 व 16 वर्ष की दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया था। इसने दोनों बहनों को दो-दो लाख रुपये में विशाल नामक व्यक्ति को बेच दिया था। उस समय मयूर विहार पुलिस ने 23 नवंबर, 2019 को मामला दर्ज कर दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से सकुशल मुक्त करा लिया था। मयूर विहार पुलिस ने उस समय सोम्या शेख गिरोह की दो महिलाओं समेत चार आरोपियों राजू चौधरी उर्फ राज, शशिमाला, किरण और नरेश को गिरफ्तार कर लिया था, तभी से सोम्या शेख फरार थी। मयूर विहार थानाध्यक्ष बनवारी लाल की देखरेख में इंस्पेक्टर जैनेंद्र कुमार, एसआई संजय व महिला सिपाही शिवांगी आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जांच के बाद सोम्या शेख को रोहिणी से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है और हाल में दिल्ली में आजादपुर मंडी में रह रही थी। मयूर विहार पुलिस विशाल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed