{"_id":"614356598ebc3e494b23f3e6","slug":"property-dealer-killed-by-firing-bullets-ashram-news-noi604926820","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रॉपटी डीलर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रॉपटी डीलर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना के समय कार में बैठे दो परिचितों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में प्रॉपर्टी डीलर को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने नजफगढ़ थाने का घेराव कर दिया और फिरनी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोला।
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की शिनाख्त ढिचाऊं गांव निवासी अमित शौकीन के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि उसका प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। बुधवार रात करीब नौ बजे अमित अपनी कार में दो परिचितों के साथ नजफगढ़ से ढिचाऊं जा रहा था। रास्ते में एक काले रंग की कार ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोका और अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। कार रुकते ही अमित के साथ मौजूद दो युवक जान बचाकर भागे। हमलावरों के जाने के बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अमित को आधा दर्जन गोलियां मारी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।