{"_id":"60807d958ebc3ebf8277c6cf","slug":"private-schools-will-not-run-online-and-semi-online-classes-ashram-news-noi5783932187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन और सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं चलाएंगे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन और सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं चलाएंगे निजी स्कूल
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के बाद से ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद हो गई हैं। अवकाश के दौरान निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे या नहीं, इसको लेकर स्कूलों में असमंजस की स्थिति थी। इन स्कूलों में अब भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी थीं। शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को एक सर्कुलर जारी कर इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी। निदेशालय ने निजी स्कूलों में ऑनलाइन व सेमी ऑनलाइन कक्षाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी हैै।
शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 09 जून तक के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। निदेशालय की ओर से इस दौरान किसी भी तरह की ऑनलाइन या सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर अभिभावकों से लेकर काफी स्कूलों तक में असमंजस की स्थिति थी, जिसके बाद बुधवार को निदेशालय की ओर से सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सभी निजी स्कूलों को सभी तरह की सेमी ऑनलाइन व ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी को रोकना होगा।
इस दौरान निजी स्कूल बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सुधारात्मक कक्षाएं, अवकाश संबंधित गतिविधियां, रचनात्मक गतिविधियां व हैप्पीनेस गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित कर सकते हैं। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर कुछ अस्पष्टता थी, जिसे बुधवार को निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं रोक रहे हैं।