{"_id":"6037c6288ebc3ee95457b9c7","slug":"private-schools-in-delhi-to-take-online-exams-till-class-8th-govt-school-to-promote-without-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: निजी स्कूल कराना चाहते हैं 8वीं तक की ऑनलाइन परीक्षा, सरकारी स्कूल करेंगे प्रोमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: निजी स्कूल कराना चाहते हैं 8वीं तक की ऑनलाइन परीक्षा, सरकारी स्कूल करेंगे प्रोमोट
Thu, 25 Feb 2021 09:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
online exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के कारण निजी स्कूल कक्षा आठवीं तक के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा व असाइनमेंट के मूल्यांकन के आधार पर ही प्रमोट करेंगे। दरअसल निजी स्कूल बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। काफी स्कूलों ने इसके लिए ना केवल दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, बल्कि परीक्षा तिथियां भी फाइनल कर दी हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को ही सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कहा है। बच्चों की परीक्षाएं नहीं होंगी उनका मूल्यांकन असाइनमेंट और प्रोजेक्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
निदेशालय ने निजी स्कूलों पर मूल्यांकन के तौर-तरीके व शेड्यूल तय करने के लिए कहा है। मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर कहती हैं कि दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
यह विषयवार 30 अंकों की होगी। पहले जो पीरियोडिक टेस्ट लिए गए हैं उनके अंकों को भी जोड़ा जाएगा। छठी से आठवीं तक के बच्चों की भी ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें 80 अंक की लिखित व 20 अंक की मौखिक परीक्षा होगी। बच्चों के पिछले मूल्यांकन के अंकों को भी जोड़ा जाएगा।
शालीमार बाग स्थित मॉडर्न स्कूल भी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। इसके साथ साथ वह असाइनमेंट, ऑनलाइन क्विज, प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर भी छात्रों का मूल्यांकन करेगा। दरअसल स्कूल प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट को ज्यादा रखेगा। वहीं माउंट आबू स्कूल पहले से ही आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है।
पूरे वर्ष जो असाइनमेंट, ऑनलाइन क्विज हुए उनकी भी वेटेज दी जाएगी। कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए देशव्यापी तालाबंदी से पहले पिछले साल मार्च में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दिल्ली सरकार ने 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।