{"_id":"613d8896b990cd48810b7573","slug":"prisoner-claims-himself-to-be-a-witness-to-murder-of-ankit-gurjar-prisoner-said-i-can-be-murdered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नया मोड़: मैं गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या का मुख्य चश्मदीद गवाह हूं, वायरल ऑडियो में बोला कैदी-मेरा भी हो सकता है मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया मोड़: मैं गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या का मुख्य चश्मदीद गवाह हूं, वायरल ऑडियो में बोला कैदी-मेरा भी हो सकता है मर्डर
Sun, 12 Sep 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 AM IST
सार
गैंगस्टर अंकित गुर्जर मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। तिहाड़ जेल नंबर में बंद एक कैदी ने खुद को अंकित गुर्जर की हत्या का मुख्य चश्मदीद गवाह बताया है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
अंकित गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल नंबर चार में बंद एक कैदी का ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक कैदी ने खुद को गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या का मुख्य चश्मदीद गवाह बताते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। अंकित गुर्जर की हत्या के बाद कैदी को जेल नंबर तीन से चार में भेज दिया गया है। जेल प्रशासन इस ऑडियो को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है।
वायरल ऑडियो के मुताबिक कैदी का नाम महावीर चौहान है। उसने बताया कि वह जेल नंबर तीन में हुए अंकित गुर्जर की हत्या का चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसे जेल नंबर चार में शिफ्ट कर दिया। जेल नंबर चार में आने के बाद जेल कर्मियों ने उसकी पिटाई की और उसे गंजा कर दिया।
उसने बताया कि उसपर अंकित गुर्जर के मामले में गवाही नहीं देने का दवाब दिया जा रहा है। उसने कहा कि जेल कर्मी गवाही देने पर अंकित की तरह हत्या करने और हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट करने की धमकी देते हैं। महावीर चौहान ने कहा कि उसके साथ अगर कोई गलत होता है तो इसके लिए जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस बाबत जेल अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गैंगस्टर अंकित गुर्जर 4 अगस्त को अपनी सेल में अचेत अवस्था में मिला था। साथ ही उसके सेल में रहने वाले हत्या के दो आरोपी सगे भाई गुरप्रीत व गुरजीत भी घायल अवस्था में मिले थे। तीनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।

अंकित के परिवार वालों ने जेलकर्मियों पर उसकी पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। हत्या का आरोप मोबाइल मिलने पर तिहाड़ कर्मियों पर लगा है। मृतक अंकित गुर्जर गांव खैला, बागपत यूपी का रहने वाला था। स्पेशल सेल ने 5 अगस्त 2020 में झज्जर से गिरफ्तार किया था। अंकित पर हत्या के आठ मामले दर्ज थे।