{"_id":"602ec0cd8ebc3ee93f299920","slug":"prime-minister-to-interact-online-with-students-in-examination-on-discussion-ashram-news-noi566504792","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से करेंगे ऑनलाइन संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से करेंगे ऑनलाइन संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों का तनाव दूर करने के लिए वार्षिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2021’ के भाग-4 में ऑनलाइन संवाद करेंगे। मार्च में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पहली बार शिक्षकों और अभिभावकों को भी जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम से सवाल पूछने वालों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से होगा। छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को अलग-अलग विषयों की थीम पर अपने विचार भेजने होंगे। इसमें से 2000 का चयन किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों से वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2021’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘आंदोलन एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो छात्रों, शिक्षकों, माता-पिता और समाज को साथ लाने के प्रयासों से प्रेरित है। इसका मकसद ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां सभी बच्चों को अनूठे व्यक्तित्व को सराहना व प्रोत्साहन मिले। उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मौका देना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं शुरू होने से पहले मार्च में आयोजित होगी। ऑनलाइन कार्यक्रम में पीएम से सवाल पूछने वालों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से होगा। इसकी पंजीकरण खिड़की खुल गई है। छात्र, शिक्षक और अभिभावक 14 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। एनसीईआरटी के पर्यवेक्षक व समन्वयक प्रतियोगिता का विश्लेषण करेंगे।
विज्ञापन
इन थीम पर अपने विचार शब्दों में लिखकर भेजने होंगे
छात्रों को पांच विषयों की थीम पर देना होगा जवाब
1. परीक्षाएं त्योहारों की तरह हैं, उनका उत्सव मनाएं (अपने पसंदीदा विषय के आसपास एक त्योहार का दृश्य ड्रॉ करें)
2. भारत अतुल्य व अद्भत है यात्रा करें और पता लगाएं (कल्पना कीजिए कि आपके मित्र तीन दिन की यात्रा पर आपके शहर आए हैं। दर्शनीय स्थल, स्वादिष्ट भोजन, यादगार अनुभव श्रेणियों में से आप उनकी यात्रा को कैसे यादगार बनाएंगे।)
3. एक यात्रा के खत्म होते ही दूसरे की शुरुआत होती है (अपने स्कूली जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें)
4. कु छ बनने की नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने की आकांक्षा (यदि संसाधनों या अवसरों पर कोई प्रतिबंध नहीं हो तो आप समाज के लिए क्या करना चाहेंगे और क्यों)
5. आभार प्रकट करें ( जिनके प्रति आप आभारी हैं)
इसके अलावा प्रधानमंत्री से परीक्षा के तनाव से निपटने से संबंधित कोई एक सवाल भी पूछ सकते हैं।
अभिभावकों के सवालों की थीम
1. आपकी सराहना से आपके बच्चे का जीवन संवरता है, हमेशा की तरह उन्हें प्रोत्साहित करें (अपने बच्चे के भविष्य के प्रति अपनी सोच व दृष्टिकोण के बारे में लिखें)
2. अपने बच्चे के दोस्त बनें, अवसाद व चिंता से दूर रखें (अपने बच्चे को एक पोस्टकार्ड लिखें और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए स्पेशल क्यों हैं।)
शिक्षकों के सवालों की थीम
1. ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली (इसके लाभ व इसे कैसे और बेहतर बनाया सकता है)।
प्रतियोगिता में पुरस्कार भी मिलेगा
‘परीक्षा पे चर्चा-2021’ में अपनी प्रविष्टियों के आधार पर चुने गए छात्र, अभिभावक और शिक्षकों को पुरस्कार भी मिलेगा। इसमें 1500 छात्र, 250 अभिभावक और 250 शिक्षकों को प्रतिभागियों में से विजेता के तौर पर चुना जाएगा। विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ के वर्चुअल कार्यक्रम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ किट भी मिलेगी। विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विजेताओं को पीएम के साथ उनकी ऑटोग्राफ वाली तस्वीर का डिजिटल स्मारिका भी दी जाएगी।
पीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। छात्रों के अलावा अभिभावकों व शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। मैं छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से बड़ी संख्या में ‘परीक्षा पे चर्चा-2021’ में हिस्सा लेने की अपील करता हूं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा योद्धा तैयार हो रहे हैं। दुनियाभर से कोई भी छात्र इससे जुड़ सकता है। आइए परीक्षा में मुस्कान के साथ बिना तनाव लिए शामिल हों।