फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prime Minister Narendra Modi visited Gurudwara Sis Ganj Sahib in Delhi offered prayers on 400th Prakash Purab of Guru Teg Bahadur

गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: पीएम मोदी ने गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में नवाया शीश

Sat, 01 May 2021 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 May 2021 09:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर आज सुबह दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में पूजा की। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बिना गुरुद्वारे का दौरा किया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi visited Gurudwara Sis Ganj Sahib in Delhi offered prayers on 400th Prakash Purab of Guru Teg Bahadur
पीएम मोदी ने दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में पूजा की। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर आज सुबह दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में शीश नवाया। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बिना गुरुद्वारे का दौरा किया।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पहुंचे और वहां पर मत्था टेका। पीएम मोदी ने प्रार्थना कर कुछ समय वहां बिताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के अचानक गुरुद्वारा पहुंचने के दौरान उनके साथ कोई विशेष सुरक्षा नहीं थी। न ही पीएम मोदी किसी विशेष सुरक्षा मार्ग के गुरुद्वारे में पहुंचे। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व का आज समापन कार्यक्रम है। 

 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव के विशेष अवसर पर मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं। उनके साहस और दलितों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को शक्ति और प्रेरणा देता है।
 

दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर लोगों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में शीश नवाया। इस दौरान लोगों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में समय बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed