{"_id":"61dc774de8f08f76072c0848","slug":"president-approves-iit-delhi-madras-mandi-indore-to-get-new-directors","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: आईआईटी दिल्ली, मद्रास, मंडी, इंदौर को मिले नए डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: आईआईटी दिल्ली, मद्रास, मंडी, इंदौर को मिले नए डायरेक्टर
Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
सार
राष्ट्रपति ने सोमवार को आईआईटी दिल्ली, मद्रास, मंडी और आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर पद केनामों को मंजूरी दी है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रो बनर्जी को आईआईटी दिल्ली का नया डायरेक्टर बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
विस्तार
आईआईटी बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंसेज एंड इंजीनियरिंग के प्रो. रंगन बनर्जी को आईआईटी दिल्ली का डायरेक्टर बनाया गया है। प्रो. रंगन बनर्जी को प्रो. वी रामगोपाल राव की जगह कार्यभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति ने सोमवार को आईआईटी दिल्ली, मद्रास, मंडी और आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर पद केनामों को मंजूरी दी है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रो बनर्जी को आईआईटी दिल्ली का नया डायरेक्टर बनने पर बधाई दी है।
प्रो. राव का कार्यभार मई 2021 में समाप्त हो गया था। लेकिन शिक्षा मंत्रालय ने नये डायरेक्टर की नियुक्ति तक उन्हें कार्यविस्तार दिया था। वे मूल रूप से आईआईटी बॉम्बे के नैनो इलेक्ट्रिनिक्स के प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रो. वी कमाकोटी आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो.एस जोशी को आईआईटी इंदौर और आईआईटी कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रो.लक्ष्मीधर बेहरा को आईआईटी मंडी का निदेशक बनाया गया है।