फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparing to launch emergency app by Kisan Social Army

किसान आंदोलन: इमरजेंसी एप लॉन्च करेगी किसान सोशल आर्मी, मिलेगा किसान आंदोलन का हर अपडेट

Sat, 06 Feb 2021 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Feb 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Preparing to launch emergency app by Kisan Social Army
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
दिल्ली के टीकरी बॉर्डर किसान आंदोलन स्थल पर दो दिन के अंदर किसानों के लिये एक इमरजेंसी एप लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। यह एप सभी किसानों के फोन में होगा, जिसपर कई किलोमीटर तक फैले आंदोलन की हर अपडेट किसी भी किसान के फोन से डाली जा सकेगी।
विज्ञापन


धरना स्थल पर धीमी इंटरनेट सेवा के कारण किसानों को हो रही परेशानी से निपटने के लिए किसान सोशल आर्मी ने यह इमरजेंसी एप लॉन्च करने की योजना बनाई है। शनिवार को एप की लॉन्चिंग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होनी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को इस एप लॉन्चिंग की जानकारी दी गई है। किसानों के मुताबिक यह एप बेहद कम एमबी का होगा। जो धीमे इंटरनेट सेवा में भी आसानी से काम करेगा। इस पर लोकेशन व आस पास में हुई घटना की फोटो अपलोड की जा सकेगी। 

किसानों ने कहा कि पहले तो टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बिल्कुल बंद थी। लेकिन अब बेहद धीमी गति से ही सही, इंटरनेट दोबारा शुरू हो गया है। लेकिन अभी अधिकतर किसानों के फोन में इंटरनेट चलाने को लेकर तकनीकी समस्या आ रही है।

कुछ किसानों का इंटरनेट चलता है, जबकि कुछ में नहीं चलता। लेकिन लोग अब वाट्सएप  से टेक्स्ट मेसेज भेज सकते हैं, हालांकि मेसेज जाने में वक्त लगता है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मीडिया कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे अंकुर ने बताया कि इस इमरजेंसी एप को पहले टीकरी बॉर्डर पर लॉन्च किया जाएगा। 

परीक्षण के बाद यदि यहां यह सफल रहा तो सिंघु और गाजीपुर में भी यह प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही एक इमरजेन्सी मोबाइल नंबर भी जल्द ही किसान सोशल आर्मी की ओर से लॉन्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed