फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparation to build fourth jail of Tihar in Narela

दिल्ली : नरेला में तिहाड़ की चौथी जेल बनाने की तैयारी, प्रशासन ने डीपीआर बनाकर दिल्ली सरकार को भेजी

Sun, 17 Sep 2023 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 05:34 AM IST
सार

रिपोर्ट को दिल्ली सरकार के गृह विभाग में भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट का अंतिम रूप रेखा तैयार कर इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Preparation to build fourth jail of Tihar in Narela
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

नरेला में तिहाड़ की चौथी जेल के निर्माण को लेकर जेल प्रशासन की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट को दिल्ली सरकार के गृह विभाग में भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट का अंतिम रूप रेखा तैयार कर इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों को उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद जेल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के तीन जेलों तिहाड़, रोहिणी और मंडोली में फिलहाल क्षमता से दोगुना कैदी बंद है। 
विज्ञापन


जिसको देखते हुए राजधानी में एक और जेल के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। सरकार की ओर से प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद जेल निर्माण को लेकर नरेला में जमीन आवंटित की गई। जेल प्रशासन के अनुसार जेल निर्माण में करीब 103 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दी जाएगी, जबकि बाकी रकम दिल्ली सरकार की ओर से दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल का निर्माण जल्द से जल्द हो सके इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से निर्माण से पहले की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि नरेला में बनने वाला जेल दिल्ली का पहला हाई सिक्योरिटी जेल होगा। 

सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर ध्यान दिया गया 
जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नरेला में चार जेल का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल तिहाड़ में नौ जेल, रोहिणी में एक और मंडोली में छह जेल हैं। इसमें सुरक्षा के तमाम पहलूओं पर ध्यान दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य तकनीकी सुविधा से लैस जेल होगा।


यहां तक कि इस हाई सिक्योरिटी जेल में कैदियों की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जाएगी। 40 एकड़ में बनने वाले जेल में करीब ढ़ाई हजार कैदियों को रखने की जगह होगी। इसके लिए यहां पर बहुमंजिला बैरकों का निर्माण किया जाएगा। इन जेलों में गंभीर अपराध के अपराधी, सजायाफ्ता, और अन्य जेलों के हाई सिक्योरिटी सेल में रहने वाले गैंगस्टरों को रखने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed