फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Possibility of rain for the next two days amid heat

Delhi News: तपिश के बीच अगले दो दिन बारिश की संभावना

Thu, 11 Sep 2025 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Possibility of rain for the next two days amid heat
-मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 सितंबर को बारिश होगी, उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। दिल्ली में आने वाले दो दिन 13-14 सितंबर को बारिश होगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकली थी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 अधिक के साथ 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 79 से 54 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरा सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को एक फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। रविवार को भी आसमान में बाद छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार से बुधवार तक मौसम एक जैसा बना रहेगा। तीनों दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed