फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution rises in Delhi

दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित, सूचकांक गंभीर स्तर के नजदीक

Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pollution rises in Delhi
नई दिल्ली। हवाओं के कमजोर पड़ने से दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में है। दिल्ली समेत दूसरे शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर की सीमा पर पहुंच रही है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को 373 पर रहा। गाजियाबाद का सूचकांक 384, नोएडा का 396, ग्रेटर नोएडा का 382, गुरुग्राम का 292 व फरीदाबाद का 392 था। शनिवार व रविवार को इसमें बढ़ोत्तरी होने का अंदेशा है। 28 दिसंबर की रात इसके गंभीर स्तर पहुंचने का अनुमान है। अगले दिन भी हालात नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक हवाओं की चाल में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे हवा गंभीर स्तर तक प्रदूषित हो सकती है। प्रदूषण स्तर में 31 दिसंबर की बारिश के बाद कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम है। वहीं, सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल दस किमी से नीचे है जबकि मिक्सिंग हाइट भी कम है। इससे दिल्ली-एनसीआर का स्थानीय प्रदूषण यहां की आबोहवा में ठहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed