{"_id":"61a87a03dc0d83055307a4b3","slug":"pollution-in-delhi-state-government-s-order-all-schools-closed-till-further-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi School News: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूल बंद करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi School News: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूल बंद करने का दिया आदेश
Thu, 02 Dec 2021 02:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:20 PM IST
सार
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में दो-तीन दिन सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर डरावने स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
गोपाल राय।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दे दिया है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने लोगों को बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। सफर के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्तमान में 385 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद(एनडीएमसी), नगर निगम व दिल्ली कैंट बोर्ड के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का आदेश दिया गया है। दिल्ली सरकार पहले भी वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण स्कूलों को बंद करने के आदेश कई बार जारी कर चुकी है। केजरीवाल सरकार ने हाल ही में स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
All schools in Delhi to be closed from tomorrow till further orders, due to current air pollution levels in the city: Environment Minister Gopal Rai pic.twitter.com/k9NY7KL3SL
— ANI (@ANI) December 2, 2021विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद(एनडीएमसी), नगर निगम व दिल्ली कैंट बोर्ड के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का आदेश दिया गया है। दिल्ली सरकार पहले भी वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण स्कूलों को बंद करने के आदेश कई बार जारी कर चुकी है। केजरीवाल सरकार ने हाल ही में स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी।
बोर्ड संबंधी परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि बोर्ड से संबंधित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी। हवा गंभीर होने के साथ दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी प्रशिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिए गए हैं।शुक्रवार से सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद हो जाएंगी। नई बंदिशों का असर सीबीएसई के परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। परीक्षाएं अपने तयशुदा कार्यक्रम से चलेंगी। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को इसका फैसला लिया। प्रदूषण का स्तर कम होने पर सरकार दुबारा इस मसले की समीक्षा करेगी।