{"_id":"602ab19d8ebc3ee96e7cf02e","slug":"politics-in-tool-kit-case-ashram-news-noi565872231","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूल किट मामले में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूल किट मामले में गरमाई सियासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। टूल किट मामले में होने वाली गिरफ्तारी से दिल्ली की सियासी तपिश बढ़ने लगी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 21 वर्षीय कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए युवाओं को प्रताड़ित करने की कोशिश करार दिया है, वहीं भाजपा ने टूल किट को देश को तोड़ने की साजिश का नाम दिया है।
आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तत्काल रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं बल्कि एक असाधारण अपहरण है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को डराने की कोशिश है, क्योंकि भाजपा के खिलाफ आवाज न उठ सके। आम आदमी पार्टी ने युवाओं से एकजुट होने की अपील करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। दिशा रवि की गिरफ्तारी से पता चलता है कि किसानों के विरोध के कारण मोदी सरकार इस कदर बौखलाई और डरी हुई है।
राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि वो दो वाक्य क्या हैं, जिसका दिल्ली पुलिस बार-बार हवाला दे रही है। यह भी कहा जा रहा है कि दिशा रवि को हमने इन दो वाक्यों के लिए गिरफ्तार किया है, इन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह ट्वीट कर युवा कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा की। केजरीवाल के मुताबिक, यह लोकतंत्र पर हमला है। किसानों का समर्थन करना अपराध नहीं है, जबकि राघव चड्ढा ने कहा कि 21 साल की एक पढ़ी-लिखी बिटिया को गिरफ्तार कर मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि कितनी घबराई हुई है। इसके जरिये सरकार यह बताना चाहती है कि कोई भी तीन काले कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज न उठाए।
युवाओं को किया जा रहा प्रताड़ित : अनिल कुमार
कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाय सरकार इस कार्रवाई के जरिये युवाओं को प्रताड़ित कर रही है। यह न तो देशहित में है और न ही प्रजातंत्र के लिए ठीक है। आंदोलनकारी किसानों की बातों पर गौर करने की बजाय सरकार इसे दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रही है।
टूल किट देश को तोड़ने की किट : आशीष सूद
प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री व जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद का कहना है कि टूल किट देश को तोड़ने की किट है। इस मामले में वे सभी लोग बेनकाब हो रहे हैं, जो जनता द्वारा नकार दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घृणा करने वाले भी बेनकाब हो रहे हैं। 21 वर्ष की बच्ची का होना गलत काम करने की अनुमति देना नहीं है। कसाब भी 20 साल का ही था। देश को तोड़ने वाले लोगों के साथ देश में अस्थिरता पैदा करने का काम हुआ है। उधर, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि टूल किट के माध्यम से किसान आंदोलन की आड़ में विश्वभर में भ्रामक प्रचार कर भारत की छवि को गलत ढंग से पेश किया गया। इस काम में दिशा रवि और उनके सभी साथियों का खुलासा अब जल्द ही हो जाएगा।