{"_id":"627581ccb69b03472b5e3882","slug":"politics-heats-up-over-bagga-s-arrest-bjp-aap-war-of-words-ashram-news-noi6470751131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गा की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, भाजपा-आप में छिड़ी जुबानी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गा की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, भाजपा-आप में छिड़ी जुबानी जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सियासी गलियारे में घमासान मच गया है। भाजपा ने इसके लिए आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, जनकपुरी थाने, मुख्यमंत्री के आवास के नजदीक सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन और आप दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप ने दिल्ली और हरियाणा पुलिस पर पंजाब पुलिस की कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए गैरकानूनी करार दिया है। वहीं, भाजपा को एक बार फिर दंगा कराने वालों की पार्टी कहा है।
आपराधिक तत्व को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा : आप
बग्गा की गिरफ्तारी के बाद आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात की। दोनों नेताओं ने भाजपा व दिल्ली और हरियाणा पुलिस पर चौतरफा हमला बोला। आतिशी ने बताया कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने बग्गा को पांच बार समन भेजा, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। पंजाब पुलिस जब दिल्ली पुलिस को सूचना देने जनकपुरी थाने गई तो अधिकारियों को गैरकानूनी रूप से बंधक बना लिया गया। आतिशी के मुताबिक, भाजपा आपराधिक तत्व को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा खुद दंगाइयों, हिंसा करने वालों की पार्टी है। बग्गा पर हमला करने, दंगा भड़काने, धार्मिक विद्वेष फैलाने समेत कई आरोप लग चुके हैं। उन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
आतिशी ने बताया कि बग्गा ने पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बग्गा के नाम पर एक गिरफ्तारी वारंट जारी कराया और शुक्रवार सुबह गिरफ्तार करने पहुंची थी। जब इसकी सूचना देने वह जनकपुरी थाने पहुंचे तो दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को गैरकानूनी रूप से बंधक बना लिया। वहीं, बग्गा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाने के दौरान भाजपा ने गलत तरीके से हरियाणा पुलिस का इस्तेमाल किया है और पंजाब पुलिस को रोक दिया।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बग्गा के बारे में इंटरनेट पर सर्च करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनका असली चेहरा स्वयं ही मालूम हो जाता है। उनकी यूएसपी गंदी-घटिया भाषा शैली, अभद्र भाषा, जहरीले भाषण और दो संप्रदायों के अंदर झगड़ा कराने और नफरत फैलाने वाली है। ऐसे शख्स को बचाकर भाजपा साबित कर रही है कि वह इसी तरह के लोगों की पार्टी है।
आप का दावा- बग्गा पर पहले से दर्ज कई केस
- 2011 में सुप्रीम कोर्ट परिसर में घुसकर एक वकील पर हमला किया।
- 2011 में रामलीला मैदान के अंदर चल रहे एक कार्यक्रम में हमला किया।
- एक किताब की लांचिंग के दौरान लेखक पर हमला किया।
- जनवरी 2014 में किसी के घर में जबरन घुसकर हमला किया।
- 2018 में दंगा कराने की नीयत से भड़काऊ भाषण देने पर दोषी करार दिया।
- 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा करने का आरोप लगा।
----------------------
केजरीवाल का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है : भाजपा
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला दिया। सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेता आक्रामक दिखे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। केजरीवाल के खिलाफ बोलने वाले सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दल एवं स्वतंत्र विचार रखने वाले राष्ट्रवादी लोगों के घर भी नोटिस भेजा जा रहा है। उनके ऊपर पंजाब पुलिस कार्रवाई करने पहुंच रही है।
इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि हिटलर की भांति पंजाब पुलिस का दुरुपयोग केजरीवाल कर रहे हैं। अगर उनके पास दिल्ली पुलिस होती तो वह गरीबों, बुजुर्गों पर लाठियां चलवाते और बदले की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करके जेल में भेज देते। केजरीवाल बदले की भावना से काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सवाल पूछने वालों के घर पंजाब पुलिस पहुंच जाती है। पंजाब में फैल रहे ड्रग रैकेट को पकड़ने की जगह वह पंजाब पुलिस का इस्तेमाल अपने राजनीति विरोधियों का दमन करने के लिए कर रहे है।
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस को सूचित किए बिना पंजाब पुलिस गैरकानूनी ढंग से जबरन बग्गा के घर में घुस गई। इसके बाद वे उन्हें गिरफ्तार कर चोरों की भांति पंजाब ले जाने लगी। पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतर चुकी है कि सुबह पांच बजे ही गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। उसे गिरफ्तार कर ले जाने की इतनी जल्दी थी कि बग्गा को पगड़ी तक नहीं बांधने दी गई। इस मौके पर भाजपा के जम्मू के सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, पूर्व महापौर नरेंद्र चावला, प्रदेश मीडिया इंचार्ज नवीन कुमार आदि शामिल रहे।
मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे 50 कार्यकर्ता हिरासत में लिए
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के पास प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास ही हिरासत में ले लिया। यहां से मुख्यमंत्री निवास तक मार्च करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के करीब 50 कार्यकर्ता गए थे। उधर, गत माह मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। बग्गा की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री निवास के आसपास दिल्ली पुलिस काफी सतर्क हो गई थी।