{"_id":"61db31869d5eac7c3435ac2a","slug":"police-will-give-information-about-action-on-the-complaint-of-the-victim-ashram-news-noi626061138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस बताएगी की पीड़ित की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस बताएगी की पीड़ित की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अब शिकायतकर्ताओें को बताएगी कि उनकी शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई हुई। पुलिस ने ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अपग्रेड कर दिया है। अब पीड़ित को उसकी शिकायत पर कार्रवाई को लेकर ऑटोमैटिक मैसेज चला जाएगा। उसकी शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर और चार्जशीट दाखिल कर देने जैसे जानकारी दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अपग्रेड किया गया है। इससे पीड़ित के पास स्वत: ही शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज करने, शिकायतकर्ताओं को आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट/अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने, उनके मोबाइल नंबरों पर और ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक अनुसार अगर शिकायत में कई आरोपी हैं तो हर आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़ित के पास अपडेट भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता एफआईआर में ई-मेल और मोबाइल नंबर देगा उसी पर सारी जानकारी भेजी जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली अपराध शाखा को निर्देश दिया कि वह विभिन्न चरणों में जांच की प्रगति पर शिकायतकर्ताओं को नियमित रूप अपडेट भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय ने बताया कि नागरिक सेवाओं को अपग्रेड करने के बाद एफआईआर दर्ज करने से जुड़े 4654 मैसेज भेजे गए हैं। इनमें से 4807 मैसेज आरोपियों की गिरफ्तारियों को लेकर भेजे गए हैं। इसी तरह शिकायतकर्ताओं को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बारे में सूचित करने के लिए 1485 संदेश भेजे जा चुके हैं।