फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police will give information about action on the complaint of the victim

दिल्ली पुलिस बताएगी की पीड़ित की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police will give information about action on the complaint of the victim
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अब शिकायतकर्ताओें को बताएगी कि उनकी शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई हुई। पुलिस ने ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अपग्रेड कर दिया है। अब पीड़ित को उसकी शिकायत पर कार्रवाई को लेकर ऑटोमैटिक मैसेज चला जाएगा। उसकी शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर और चार्जशीट दाखिल कर देने जैसे जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अपग्रेड किया गया है। इससे पीड़ित के पास स्वत: ही शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज करने, शिकायतकर्ताओं को आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट/अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने, उनके मोबाइल नंबरों पर और ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक अनुसार अगर शिकायत में कई आरोपी हैं तो हर आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़ित के पास अपडेट भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता एफआईआर में ई-मेल और मोबाइल नंबर देगा उसी पर सारी जानकारी भेजी जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली अपराध शाखा को निर्देश दिया कि वह विभिन्न चरणों में जांच की प्रगति पर शिकायतकर्ताओं को नियमित रूप अपडेट भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय ने बताया कि नागरिक सेवाओं को अपग्रेड करने के बाद एफआईआर दर्ज करने से जुड़े 4654 मैसेज भेजे गए हैं। इनमें से 4807 मैसेज आरोपियों की गिरफ्तारियों को लेकर भेजे गए हैं। इसी तरह शिकायतकर्ताओं को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बारे में सूचित करने के लिए 1485 संदेश भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed