{"_id":"64f72c5c87a0b63ff008de44","slug":"police-taking-action-against-those-who-put-up-illegal-poster-banners-during-g20-delhi-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृपया दिल्ली को साफ रखें: दिल्ली पुलिस का एक्शन, हटाए जा रहे अवैध पोस्टर-बैनर; अब तक 500 के खिलाफ मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपया दिल्ली को साफ रखें: दिल्ली पुलिस का एक्शन, हटाए जा रहे अवैध पोस्टर-बैनर; अब तक 500 के खिलाफ मामले दर्ज
Tue, 05 Sep 2023 06:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:59 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस जी-20 की सुरक्षा को लेकर सुंदरता का भी ख्याल रख रही है। दिल्ली के तमाम इलाके में अवैध रूप से पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सुरक्षा ही नहीं राजधानी की सुंदरता का भी ख्याल रख रही है। दिल्ली पुलिस राजधानी के तमाम इलाके में अवैध रूप से लगे पोस्टर और बैनर को हटा रही है। साथ ही पुलिस पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। अभी तक करीब 500 मामले भी दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस विभिन्न थाना इलाके में ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्ली सार्वजनिक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2007 के तहत मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
जी-20 के आयोजन को लेकर राजधानी को सजाया और संवारा जा रहा है। आयोजन स्थल से लेकर राजधानी के तमाम इलाकों में रंग रोगन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के तमाम थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में फुटपाथ पर लगने वाले रेहड़ी खोमचा को तुरंत हटाएं। दिशा निर्देश के तहत पुलिस फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों को अपने रेहड़ी और खोमचा हटाने के निर्देश दिया है। बावजूद फुटपाथ खाली नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर उनपर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इसी तरह से इलाकों में बिजली के खंभों और दीवारों पर लोग अवैध रूप से पोस्टर बैनर लगाकर राजधानी की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। लोग अपनी कंपनी, कोचिंग सेंटरों, पीजी सहित अन्य चीजों के विज्ञापन के लिए खंभों और दीवारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे इलाके की सुंदरता बिगड़ रही है। इसको लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस विज्ञापन करने वालों के नंबर और नाम के जरिए उनके खिलाफ दिल्ली सार्वजनिक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2007 के तहत मामला दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके खिलाफ दिल्ली के तमाम इलाकों में कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के दौरान चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने पांच सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं। साथ ही कार्रवाई के दौरान पुलिस राजधानी को सुंदर बनाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है।