फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police started investigation After CCTV video of him pointing a gun at an IT engineer in Bhajanpura surfaced

हिम्मत वाली मां: बदमाशों को देख महिला ने बेटे को आंचल में छुपाया, बंदूक देख तान दिया अपना सीना; देखें वीडियो

Mon, 18 Sep 2023 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:39 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां आईटी इंजीनियर युवक ने विरोध किया तो बदमाश तमंचा लेकर गोली मारने की कोशिश करते रहे। लेकिन उसकी मां बदमाशों से लोहा लेती रही। 

विज्ञापन
police started investigation After CCTV video of him pointing a gun at an IT engineer in Bhajanpura surfaced
आईटी इंजीनियर पर बंदूक तानने का सीसीटीवी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आधी रात को बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को पहले जोरदार टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर आईटी इंजीनियर युवक बाहर निकला तो वह बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश उसे गोली मारने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान इंजीनयर की मां वहां पहुंच गई।

विज्ञापन

मां बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने आईडी इंजीनियर को गोली मारने की खूब कोशिश की, लेकिन उसकी मां दरवाजे पर बदमाशों से लोहा लेती रही। मजबूर होकर बदमाश बिना गोली चलाए ही फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने इंजीनियर अभिषक कश्यप (28) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दोनों बदमाश नारंगी रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आए थे। अभिषेक ने बदमाशों की बाइक की चाबी निकालने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभिषेक परिवार के साथ गली नंबर-16, विजय पार्क, मौजपुर में रहता है। वह पेशे से आईटी इंजीनियर है। 16 सितंबर की रात को वह घर पर सो रहा था। इस बीच उसने तेज धमाके की तरह आवाज सुनी। वह घर के बाहर निकला तो उसने देखा कि दो बाइक सवार युवकों ने उसकी दरवाजे पर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी हुई थी।

अभिषेक युवकों से भिड़ गया और उसने बदमाशों से की बाइक की चाबी निकालने का प्रयास किया। खुद को घिरता देखकर अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन अभिषेक अपने घर में घुस गया। इस बीच उसकी मां दरवाजे पर आ गई। बदमाशों ने घर के दरवाजे से अभिषेक को गोली मारने का प्रयास किया।
 

लेकिन बार-बार मां ने बदमाशों के प्रयास को विफल कर दिया। थककर बदमाशों को वहां से फरार होना पड़ा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों में तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed