फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police robbed the cab driver mobile In the case of the murder and robbery of an old woman 

वृद्धा की हत्या व लूट मामला- कैब ड्राइवर के मोबाइल से ही पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे

Tue, 23 Jun 2020 06:03 AM IST
अवधेश कुमार पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
police robbed the cab driver mobile In the case of the murder and robbery of an old woman 
demo pic
पॉश सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में विदेश मंत्रालय के अधिकारी बलदेवराज चावला (94) की पत्नी कांता चावला (88) की हत्या व लूटपाट करने वाले आरोपियों ने करीब एक सप्ताह पूर्व ही कैब बुक ली थी। इन्होंने कैब 12 हजार रुपये में नेपाल बॉर्डर तक बुक की थी और उन्हें पैसे एडवांस में दे दिए थे। कैब चालक राजेन्द्र भी नेपाल का है अत: वह आरोपियों को पहले से जानता था। वारदात के बाद आरोपी सीधे नेपाल भागे थे। आरोपी कैब चालक के मोबाइल नंबर से ही पुलिस के हत्थे चढ़े थे। 
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति की बिल्डिंग का सिक्यूरिटी गार्ड आरोपी राजेश उर्फ डीमू का पुलिस वेरीफिकेश नहीं हो रहा था। इस बात की जांच की जा रही कि राजेश का पुलिस वेरीफिकेशन क्यों नहीं हो रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी कैब से वारदात करने पहुंचे थे। प्रमोद कैब में बैठा रहा जबकि राजेश ओम व ज्ञानेन्द्र के साथ वारदात करने बुजुर्ग के घर में गया था। वारदात के बाद गार्ड राजेश अपने दो साथयों के बिल्डिंग से बाहर आ रहा था। तभी तीनों सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। पुलिस ने राजेश को उसके घर जाकर देखा तो वह घर से फरार था। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि राजेश ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


 

पुलिस ने राजेश के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। राजेश के मोबाइल नंबर से कैब चालक राजेन्द्र का मोबाइल नंबर मिल गया। वारदात के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइलों से सिम व बैटरी निकाल कर फेंक दी थीं। आरोपी को संदेह था कि वह कैब चालक के मोबाइल नंबर से पकड़े जाएंगे। इस कारण वह राजेन्द्र को बार-बार कह रहे थे कि वह अपना मोबाइल बंद कर ले, पर राजेन्द्र ने अपना मोबाइल नंबर बंद नहीं किया। पुलिस ने राजेन्द्र के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसने बता कि दिया कि वह चार लड़कों को नेपाल-भारत बॉर्डर से 50 किमी पहले लखीमपुर खीरी, यूपी छोड़कर दिल्ली आ गया है। 

दिल्ली पुलिस की टीम लखीमपुर खीरी भेजी गई और वहां की पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने गलती ये की कि ये नेपाल बॉर्डर से 50 किमी पहले कैब से उतर गए। यहां ये चाय पीने व खाना खाने लग गए। आरोपी नेपाल बॉर्डर का खुलने का इंतजार कर रहे थे। नेपाल बॉर्डर सुबह दस से चार बजे तक खुलता है। ये जंगल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से नेपाल में प्रवेश करते।

 

आरोपियों के कब्जे से छह लाख की ज्वेलरी बरामद

आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की गई है। ये बुजुर्ग दंपति के घर से लूटी थी। इन्होंने करीब 70 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने इनके पास से 55 हजार रुपये बरामद किए हैं। बाकी इन्होंने खर्च कर दिए। वारदात के बाद से आरोपियों ने चाकू वारदात स्थल के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने ये चाकू बरामद कर लिया है। राजेश व ज्ञानेन्द्र शातिर हैं। इन्होंने कांता चावला की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed