फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police catches wanted criminal of jitendra gogi gang many arms recovered

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया जितेंद्र गोगी गैंग का बदमाश, पिस्टल व दो कारतूस बरामद

Sun, 15 Aug 2021 11:44 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 15 Aug 2021 11:44 AM IST
सार

गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुल पांच राउंड गोलियां चलीं जिसमें बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
police catches wanted criminal of jitendra gogi gang many arms recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के द्वारका जिले में एएटीएस ने मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के शार्प शूटर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव सकलपुरा, लोनी, गाजियाबद निवासी राहुल उर्फ कुलदीप कसाना (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चलाई थी। एक गोली पुलिस जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी थी। जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने से कुलदीप जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


आरोपी कुलदीप पर महेंद्रा पार्क थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वहीं आनंद विहार में अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में भी वह आरोपी है। फिलहाल वह पेरोल पर बाहर आकर फरार चल रहा था। द्वारका जिला पुलिस आरोपी कुलदीप से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार को एएटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि गोगी गैंग का बदमाश कुलदीप बामनौली इलाके में आने वाला है। रात करीब 10 बजे आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो आरोपी अपनी स्कूटी से फरार होने का प्रयास करने लगा। 

घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी पर दो राउंड गोलियां चलाई गई। एक गोली उसकी टांग में लगी। इसके बाद बदमाश को काबू कर लिया गया। 


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह करीब पांच साल पहले पेरोल पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद वह दोबारा पेश नहीं हुआ। लगातार वह अपने गैंग के लिए वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितनी और वारदातों में शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed