{"_id":"60c0fdb98ebc3ed48f18aee1","slug":"police-arrests-three-for-cheating-in-the-name-of-providing-oxygen-cylinder-ashram-news-noi586526186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करने वाले नालंदा, बिहार के एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। दिल्ली में जब ऑक्सीजन की कम हुई तो इन्हें ठगी का आइडिया आया। इसके बाद वे ठगी करने लगे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम ठगी करने की काफी शिकायतें ग्रेटर कैलाश-एक थाने में आ रही थी। इस शिकायतों के देखकर थानाध्यक्ष रितेश कुमार की देखरेख में एसआई अनिल कुमार व हवलदार ओमप्रकाश की टीम बनाई गई। टीम ने नालंदा, बिहार पहुंचकर तीन आरोपियों गोपाल कुमार (20), रोहित कुमार (21) और संजीत चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक और दुर्गा गैस एजेंसी के काफी संख्या में विजिटिंग कार्ड आदि बरामद सामान बरामद किया गया है। इन विजिटिंग कार्डों को इन्होंने सोशल मीडिया पर डाला हुआ था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ग्रेटर कैलाश-एक के ठगी के छह और साकेत, आंनद विहार, फतेहपुरबेरी, जनकपुरी, हरी नगर के एक-एक केस को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
ऐसे करते थे ठगी
आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर डाला हुआ था। सोशल मीडिया से इनका नंबर लेकर जब कोई पीड़ित इनसे ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग करता था तो ये पीड़ित से पहले पैसे ले लेते थे। इसके बाद ये पीड़ित का फोन उठाना बंद कर देते थे। बाद में ये पीड़ित को ये भी कहते थे कि उनका सिलिंडर इमरजेंसी में किसी को दे दिया और उन्हें सिलिंडर चाहिए तो और पैसे देने होंगे। मजबूरी में पीड़ित इनको और पैसे दे देता था। इसके बाद आरोपी पीड़ित का नंबर उठाना बंद कर देते थे।