{"_id":"615be0d18ebc3e57153b7478","slug":"police-arrested-eight-persons-including-two-owners-in-running-hookah-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मकान की पहली मंजिल पर चल रहा था हुक्का बार, दो मालिक समेत आठ गिरफ्तार, चिलम समेत अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मकान की पहली मंजिल पर चल रहा था हुक्का बार, दो मालिक समेत आठ गिरफ्तार, चिलम समेत अन्य सामान बरामद
Tue, 05 Oct 2021 10:51 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:51 AM IST
सार
सादी वर्दी में पुलिस टीम उक्त मकान की पहली मंजिल पर छापा मारा। जहां कुछ लोगों को हुक्का परोसा गया था। पुलिस ने वहां हुक्का पी रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान को हुक्का बार के दो मालिक भी मिले।
विज्ञापन
हुक्का बार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय विहार थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा किया है। पुलिस ने बार के दो मालिक और छह ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बार से हुक्का, चिलम, चिलम पाईप, तंबाकू और चिमटा बरामद किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार मालिकों की पहचान विजय विहार निवासी हरदीप सिंह और गौतम जुनेजा के रूप में हुई है। जबकि ग्राहकों की पहचान कशिश अरोड़ा, नवीन कुमार, रुपेश, ऋषभ गांधी, वैभव जैतक और संजय के रूप में हुई है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार पर निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
रविवार रात पुलिस टीम को बीडी जैन स्कूल के पास एक इमारत में हुक्का बार चलने की जानकारी मिली। सादी वर्दी में पुलिस टीम उक्त मकान की पहली मंजिल पर छापा मारा। जहां कुछ लोगों को हुक्का परोसा गया था। पुलिस ने वहां हुक्का पी रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान को हुक्का बार के दो मालिक भी मिले। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यहां कोविड नियम की अनदेखी की जा रही थी। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन