फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Poisonous air with increasing cold in the capital air recorded in very poor category

Delhi Pollution: राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ जहरीली हुई हवा, बेहद खराब श्रेणी में दर्ज, जानें आज का AQI

Sun, 18 Dec 2022 01:33 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 01:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' 322 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

विज्ञापन
Poisonous air with increasing cold in the capital air recorded in very poor category
राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ जहरीली हुई हवा - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। बीते दो दिन से दिल्ली में करीब 6 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तीन दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है। जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान दिल्ली से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। रविवार सुबह में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 


राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' 322 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed