फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pm Modi To Inaugurate India's Biggest Drone Festival Today in Delhi Latest News in Hindi

Drone Festival: देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Fri, 27 May 2022 04:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 May 2022 04:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि आयोजन में ड्रोन स्टार्टअप, विदेशी राजनयिक, सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, निजी कंपनियों से जुड़े 1600 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन
Pm Modi To Inaugurate India's Biggest Drone Festival Today in Delhi Latest News in Hindi
ड्रोन महोत्सव का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। महोत्सव में पूरी तरह देश में निर्मित ड्रोन टैक्सी की प्रतिकृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


पीएम पीएम ड्रोन परिचालन कार्यक्रम भी देखेंगे। दो दिवसीय महोत्सव देश में खेती में ड्रोन के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा  है। उद्घाटन समारोह के दौरान मोदी ड्रोन का प्रयोग कर रहे किसानों से बात कर उनके अनुभव जानेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि आयोजन में ड्रोन स्टार्टअप, विदेशी राजनयिक, सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, निजी कंपनियों से जुड़े 1600 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान 70 से ज्यादा ड्रोन एक्जिबिटर शामिल होंगे। इस दौरान ड्रोन से संबंधित विभिन्न कार्यशालाएं, इससे जुड़े उत्पादों को लेकर किसान जागरूकता के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। ब्यूरो


पीएम मोदी 11 बजे होंगे रिज मैदान पर : जयराम  
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को साढे़ दस बजे शिमला पहुंचेंगे। 11 बजे वह रिज मैदान के मंच पर होंगे। वह देश भर के सभी मुख्यमंत्रियों के बाद हर जिला मुख्यालय में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर वह पूरे राष्ट्र को रिज के मैदान से संबोधित करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य रूप से करेंगे। रोड शो के बारे में पीएमओ से जो भी निर्देश होंगे, उस हिसाब से योजना बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed